कांवड़ियों के परिजनों को 2-2 लाख का मुआवजा
चण्डीगढ़।
हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने रविवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में भागीरथी नदी के समीप हुए ट्रक हादसे में मारे गए 23 कांवड़ियों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषण की है। id="toptextpromo">हुड्डा
ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। दुर्घटना में मारे गए सभी कांवड़िए हरियाणा के गुडगांव जिले के बघांकी और खेड़की गांव के थे। गौरतलब है कि रविवार को कांवड़ियों को लेकर जा रहा एक ट्रक तेज गति के कारण उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी जिले में भागीरथी नदी के समीप 150 मीटर खाई में गिर गया था, जिससे उसमें सवार 23 कांवड़ियों की मौत हो गई थी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>राज्य
के सरकारी प्रवक्ता ने बताया, "शवों को उनके घर लाने के लिए हम उत्तरकाशी प्रशासन के साथ संपर्क में हैं। शवों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए हमने परिवहन की व्यवस्था की है।"











Click it and Unblock the Notifications