बिजली दरों में वृद्धि से बढ़ेगी महंगाई : जयललिता
तमिलनाडु बिजली नियामक आयोग (टीएनईआरसी) ने शनिवार को बिजली की दर में 30 पैसा प्रति यूनिट की वृद्धि करके उसे 1.10 रुपये प्रति यूनिट करने का फैसला किया। तमिलनाडु बिजली बोर्ड (टीएनईबी) उपभोक्ताओं की विभिन्न श्रेणियों के लिए बिजली की दरें बढ़ाने के लिए आयोग को आवेदन दिया था।
औद्योगिक, वाणिज्यिक, शैक्षणिक उपभोक्ताओं और सिनेमा थिएटरों के लिए बिजली की दर बढ़ाने का हवाला देते हुए जयललिता ने कहा कि इस कदम से शहर के नागरिक प्रभावित होंगे।
उन्होंने कहा कि ऐसे समय जबकि लोग आवश्यक वस्तुओं, तेल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से प्रभावित हैं, राज्य में बिजली की दरों में वृद्धि से नागरिकों की तकलीफें और बढ़ेंगी।
जयललिता ने कहा कि राज्य सरकार को लोगों पर से अतिरिक्त बोझ को कम करने के लिए तत्काल कदम उठाना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications