राजस्थान निकाय चुनाव के लिए अधिसूचना सोमवार को
राज्य निर्वाचन आयुक्त ए.के.पांडे ने बताया कि राज्य में एक नगर निगम, दो नगर परिषद तथा 123 नगरपालिकाओं के 3 हजार 96 वार्ड सदस्य एवं एक महापौर, दो सभापति तथा 123 अध्यक्ष पदों के चुनाव के लिए आयोग द्वारा अधिसूचना जारी की जाएगी।
उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि छह अगस्त को मध्याह्न् तीन बजे तक होगी। नामांकन पत्रों की जांच सात अगस्त को की जाएगी तथा नौ अगस्त तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 18 अगस्त को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा।
राज्य में महापौर, सभापति एवं अध्यक्ष पद के चुनाव प्रत्यक्ष मतदान से होगा यानी एक मतदाता को दो बार वोट देने होंगे। एक वोट अध्यक्ष के लिए तथा दूसरा पार्षद चुनने के लिए देना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications