सेना अधिकारी एके-47 के कारतूस के साथ गिरफ्तार
लखनऊ, 1 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय सेना के एक अधिकारी को लखनऊ हवाई अड्डे पर रविवार को एके-47 राइफल के दो कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया गया। ये कारतूस उनके बैग में मिले।
पुलिस के अनुसार सेना अधिकारी कैप्टन वरुण मिश्रा छुट्टियों में अपने गृह शहर बहराइच आए थे और गोवा लौट रहे थे जहां वह पदस्थापित हैं। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने नई दिल्ली के लिए उड़ान भरने से पहले उन्हें हिरासत में लिया।
सेना अधिकारी ने हालांकि दलील दी कि दो कारतूस उनके साथ धोखे से आ गए। सीआईएसएफ के कर्मियों ने हवाई अड्डे पर उन्हें छोड़ने से इंकार कर दिया। उनके साथ कोई और हथियार नहीं था।
लखनऊ के पुलिस उप महानिरीक्षक राजीव कृष्णा के मुताबिक सेना अधिकारी के खिलाफ सरोजनी नगर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्हें स्थानीय सेना अधिकारियों के हवाले कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications