केशब महिंद्रा पर जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं : खुर्शीद
अजमेर, 1 अगस्त (आईएएनएस)। यह घोषणा किए जाने के बाद कि भोपाल गैस त्रासदी मामले में दोषी ठहराए गए केशब महिंद्रा को महिंद्रा एंड महिंद्रा के प्रमुख के रूप में फिर से निर्वाचित किए जाने में सरकार हस्तक्षेप नहीं कर सकती, कारपोरेट मामलों के मंत्री सलमान खुर्शीद ने रविवार को कहा कि इस मामले पर कोई निर्णय लेना जल्दबाजी होगी।
खुर्शीद ने एक कार्यक्रम के इतर मौके पर कहा, "हम जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेंगे।"
भोपाल गैस लीक मामले में जून महीने में दो साल के कारावास की सजा पाए महिंद्रा को हाल में एम एंड एम शेयरधारकों द्वारा कंपनी का फिर से अध्यक्ष चुन लिया गया।
महिंद्रा यूनियन कार्बाइड इंडिया लिमिटेड के गैर कार्यकारी अध्यक्ष थे।
महिंद्रा को दोषी ठहराए जाने के बाद कारपोरेट मामलों के मंत्रालय ने इस बात का परीक्षण करने के लिए एक अंतरिम चर्चा शुरू की थी कि क्या उन्हें किसी कंपनी का निदेशक बनने से रोका जा सकता है या नहीं।
मंत्रालय ने कुछ दिनों पहले इस बात से इंकार किया था कि मंत्रालय की ओर से कोई कार्रवाई की जा रही है। मंत्रालय ने कहा था कि महिंद्रा का निर्वाचन एक अच्छी तरह सोची-समझी कानूनी प्रक्रिया का परिणाम है।
खुर्शीद ने कहा, "कानून अपने आप में स्पष्ट है कि कोई भी दोषी ठहराया गया व्यक्ति किसी कंपनी के बोर्ड पर नहीं हो सकता। लेकिन इस मामले में अपील किए जाने की जरूरत है। हम इसमें तत्काल कोई निर्णय नहीं ले सकते।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications