विहिप ने रैली की, अफजल को फांसी देने की मांग

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने यहां रविवार को रैली कर संसद पर हमले के आरोपी अफजल गुरु को फांसी देने की मांग की।

विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेंद्र जैन ने कहा, "अफजल ने न केवल संसद पर, बल्कि हमारी अंतरात्मा एवं स्वाभिमान पर भी हमला किया है। उसे उसी दिन फांसी दे देनी चाहिए थी जिस दिन वह पकड़ा गया।"

रैली राष्ट्रीय राजधानी के तिलक नगर इलाके में हुई। प्रदर्शकारी हाथों में तख्ती और बैनर लिए हुए थे, जिस पर लिखा था- 'अफजल को फांसी दो।'

जनकपुरी से आए प्रदर्शनकारी 28 वर्षीय महावीर राणा ने कहा, "क्या सरकार अंधी और बहरी है? उसे उन लोगों की पीड़ा महसूस नहीं होती, जिन्होंने उस दुर्भाग्यपूर्ण दिन अपने प्रियजनों को खो दिए? वह (सरकार) इतनी संवेदनहीन कैसे हो सकती है?"

तिलक नगर के मुख्य बाजार में अफजल का पुतला जलाए जाने के बाद रैली खत्म हुई।

उल्लेखनीय है कि 13 दिसंबर, 2001 को संसद पर हुए हमले के आरोपी अफजल गुरु को फांसी की सजा सुनाई गई है। उसने माफी के लिए राष्ट्रपति से अपील की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+