ट्रक खाई में गिरने से 23 कांवड़ियों की मौत (लीड-1)
उत्तरकाशी के जिलाधिकारी सौरभ जैन ने आईएएनएस को बताया कि पुलिस और भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने 20 शवों को नदी से निकाल लिया है जबकि तीन अन्य को निकालने का प्रयास जारी है। दुर्घटना में ट्रक के बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण तीन शवों को निकालने के लिए प्रशासन को भारी मशक्कत करनी पड़ी। गैस कटर के सहारे ट्रक को काटकर शेष तीन शवों को निकालने का प्रयास प्रशासन द्वारा जारी था।
जैन ने बताया कि ट्रक की गति तेज होने के कारण ड्राइवर उस पर से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
इस घटना पर शोक प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री निशंक ने घटना के न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं।
गंगोत्री के निकट कांवड़ियों के साथ हाल ही में हुआ यह दूसरा हादसा है। बताया जाता है कि दुर्घटना में मारे गए सभी कांवड़िए हरियाणा के गुड़गांव के थे। दुर्घटना में शिकार हुआ ट्रक पर हरियाणा नंबर अंकित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications