लालगढ़ की सभा गैर राजनीतिक बैनर तले होगी : ममता

बनर्जी ने कालीघाट स्थित अपने आवास पर मीडिया कर्मियों को बताया, "तृणमूल अपना कार्यक्रम न केवल पार्टी के बैनर तले आयोजित करने को तैयार है, बल्कि संत्रास विरोधी मंच के बैनर तले भी। तृणमूल लालगढ़ में कानून का शासन लागू करने को लेकर ज्यादा चिंतित है। इस कार्यक्रम में सभी को आमंत्रित किया गया है।"

बनर्जी नौ अगस्त को लालगढ़ में लोकतंत्र दिवस के रूप में मनाएंगी।

बनर्जी ने कहा, "मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) हमें इस कार्यक्रम को आयोजित करने से रोकने की कोशिश कर रही है। माकपा जंगलमहल में एक रक्तपात की साजिश रच रही है।"

बनर्जी ने कहा कि यद्यपि उन्होंने इसके पहले इस कार्यक्रम को अपनी पार्टी के बैनर तले आयोजित करने की घोषणा की थी, "लेकिन व्यापक हित में हमने कोई संकीर्ण दृष्टिकोण न अपनाने का निर्णय लिया है।"

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य बनर्जी के लालगढ़ कार्यक्रम का पहले ही विरोध कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि लालगढ़ के हालात वैसे नहीं हैं कि इस तरह के कार्यक्रम किए जाएं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+