हरिद्वार राजमार्ग पर कांवड़ियों का सैलाब, नहीं चलेंगे वाहन

गाजियाबाद, 1 अगस्त (आईएएनएस)। हरिद्वार जाने वाले राजमार्ग पर फिर कांवड़ियों का सैलाब उमड़ने का समय आ गया है। भगवा वस्त्र पहने और कंधे पर सुसज्जित कांवड़ उठाए कांवड़िये नई दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 58 पर चल रहे हैं। अधिकरियों ने तीन से नौ अगस्त तक इस राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है।

वाहनों को रास्ता बदलकर हापुड़ एवं गढ़ मुक्तेश्वर जाना होगा यानी राजमार्ग संख्या 24 से गुजरना होगा।

नई यातायात योजना के अनुसार दिल्ली से आने वाले वाहनों को यूपी गेट के रास्ते हापुड़ तथा हापुड़ से सीधा मेरठ या गढ़ मुक्तेश्वर के रास्ते मेरठ जाना होगा।

यातायात पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश ने बताया, "वाहनों को मेरठ से बिजनौर के रास्ते हरिद्वार एवं देहरादून जाना होगा। मेरठ से आगे राजमार्ग को कांवड़ियों के लिए आरक्षित रखा गया है। यानी हरिद्वार एवं देहरादून जाने वाले वाहनों को हापुड़ या गढ़ मुक्तेश्वर के रास्ते जाना होगा।"

रास्ते की लंबाई बढ़ जाने के कारण उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) ने वाहनों के लिए नई दरें भी तय की हैं।

यूपीएसआरटीसी के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप अग्रवाल ने बताया, "रूट लंबा होने के कारण किराये में 31 से 71 रुपये तक की बढ़ोतरी करने को हम बाध्य हैं, क्योंकि गढ़ मुक्तेश्वर के रास्ते मेरठ जाने के लिए वाहनों के अब 45 के बजाय 112 किलोमीटर का सफर तय करना होगा। हरिद्वार का किराया इस समय बढ़कर 214 रुपये हो जाएगा, क्योंकि नए रूट से दूरी 323 किलोमीटर हो जाएगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+