न्यूयार्क में शवों के एचआईवी परीक्षण की इजाजत
समाचार चैनल 'फॉक्स न्यूज' के अनुसार न्यूयार्क के गवर्नर डेविड पैटर्सन ने एड्स की जांच की इजाजत देने वाले इस विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इस कानून से शवों और कोमा में जा चुके लोगों के एचआईवी परीक्षण की अनुमति मिल गई है।
अधिकारियों ने बताया कि यह कानून राज्य के नागरिकों की पहचान उजागर किए बिना जांच की अनुमति देता है। इस आधार पर न्यूयार्क के नागरिक चिकित्सा सतर्कता विभाग की अनुमति पर एड्स जांच संभव हो पाएगी।
पैटर्सन ने कहा, "विधेयक के काननू के रूप में पारित हो जाने के बाद एड्स के खिलाफ कदम उठाने में मदद मिलेगी।"
उन्होंने कहा, "एचआईवी जांच स्वास्थ्य सेवा के रूप में नियमित तौर पर शामिल हो जाने के बाद एड्स परीक्षण के मामलों में तेजी आएगी। इसके चलते लोगों को इस बीमारी के बारे में प्राथमिक चरण में ही जानकारी मिल जाएगी। लिहाजा जीवन की गुणवत्ता में सुधार आएगा और बीमारी को फैलने से रोका जा सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications