भूत की दहशत से स्कूल में पढ़ाई ठप्प, पूजा होगी

शिक्षक पालक संघ ने भूत से मुक्ति पाने के लिए सोमवार दो अगस्त को विशेष पूजा आयोजित करने का निर्णय लिया है।

यह घटना जिला मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूर शासकीय प्राथमिक शाला टिगरिया की है। दिसंबर 2009 में छात्र संदीप पिता किशन सोनी तथा 23 जुलाई 2010 को छात्र आकाश पिता रामदयाल यादव की अज्ञात कारणों से हुई मौत को ग्रामीण भूत के प्रकोप से जोड़ रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल में वर्ष 2006-07 में जिस स्थान पर नया कक्ष बना है वहां मरघट था और एक पलाश के पेड़ से पीपल का पेड़ निकला था। इस कारण ग्रामीण उस स्थान की पूजा करने लगे थे। अतिरिक्त कक्ष बनाने के लिए उस पेड़ को काट दिया गया था ।

ग्रामीणों का दावा है कि पेड़ को काटकर बनाए गए कक्ष में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं पर ही भूत का साया मंडराता है। उस कक्ष में कक्षा चौथी एवं पांचवी के विद्यार्थी बैठते थे। दिसंबर 2009 में कक्षा पांचवी में पढ़ने वाले छात्र संदीप की अज्ञात कराणों से मौत हो गई जिससे ग्रामीणों को शक हुआ, इसके बाद विगत 23 जुलाई को कक्षा चौथी के छात्र आकाश यादव की मामूली बुखार आने से हुई मौत ने ग्रामीणों के शक को यकीन में बदल दिया। अधिकतर पालकों ने 25 जुलाई से अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा है।

स्कूल के प्रधानाध्यापक मनोज वर्मा ने 29 जुलाई को पालक शिक्षक संघ की बैठक बुलाई, जिसमें सभी अभिभावकों को बुलाया गया। बैठक में उपस्थित लगभग 50 अभिभावकों ने सर्वसम्मति से स्कूल में विशेष पूजा करवाने का निर्णय लिया।

पालक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रमेश पवार ने इस बैठक की पुष्टि करते हुए बताया कि विशेष पूजा सोमवार दो अगस्त को कराई जाएगी। पूजा के लिए प्रत्येक पालक से 20 रुपये का चंदा किया जा रहा है।

बैठक में सामूहिक रूप से निर्णय लिया गया कि जब तक स्कूल भवन में विशेष पूजा नहीं कर ली जाती तब तक नवीन कक्ष में बच्चों को न बैठाया जाए। इसके चलते प्रधानाध्यापक विनोद वर्मा ने नवीन भवन में कार्यालय स्थानांतरित कर लिया है, वहीं कार्यालय के स्थान पर कक्षा चौथी और पांचवीं लगाई जा रही है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जब तक पूजा नहीं हो जाती तब तक किसी भी बच्चे को यह स्कूल छोड़कर किसी अन्य स्कूल में दाखिला लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। गांव में जोरशोर से पूजा की तैयारी प्रारंभ हो गई है। ग्रामीणों का विश्वास है कि पूजा करने के बाद सब कुछ ठीक हो जाएगा।

बैतूल कलेक्टर विजय आनंद कुरील ने आईएएनएस से कहा कि उन्हें भी स्कूल में कथित तौर पर भूत को लेकर गांव में दहशत की सूचना मिली है। वैसे स्कूल में कक्षाएं लग रही हैं। वे खुद सोमवार को गांव में जाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+