यूरोपीय संघ की पाकिस्तान को 3.9 करोड़ डॉलर की मदद
यूरोपीय आयोग ने शनिवार को इसकी घोषणा की।
जियो टीवी ने कहा है कि पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में आई बाढ़ में करीब 800 लोग मारे गए हैं और हजारों अन्य लोग प्रभावित हुए हैं।
ईयू की मानवीय सहायता आयुक्त क्रिस्टलीना जार्जेवा ने कहा कि इस फैसले से आपदा से प्रभावित पाकिस्तान के सर्वाधिक जरूरतमंद लोगों को लाभ मिलेगा।
संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि इस बाढ़ से करीब 10 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications