हिमाचल प्रदेश के सेबों की कीमत बढ़ी
धाली सेब बाजार समिति के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चंदेल ने कहा, "बाजार में अच्छी गुणवत्ता वाले सेब की कीमत में 200 से 300 रुपये प्रति बक्से की वृद्धि हुई है।"
"उच्च गुणवत्ता वाले रॉयल डिलीसियस की कीमत 1,300 रुपये से 1,400 रुपये प्रति बक्सा हो गई है जबकि पिछले सप्ताह तक इसकी कीमत 1,100 रुपये प्रति बक्सा थी। इसी तरह रिच-ए-रेड क्वालिटी के सेब की कीमत 1,000 रुपये से बढ़कर 1,200 रुपये प्रति बक्सा हो गई है।"
जुलाई में सेबों की नई आवक शुरू होने के बाद इनकी कीमतों में तेज गिरावट आ गई थी।
चंदेल ने कहा कि कीमतों में यह वृद्धि अच्छी गुणवत्ता के सेबों की आवक शुरू होने के कारण हुई है।
उन्होंने कहा, "इससे पहले जो सेब आ रहे थे वे पूरी तरह विकसित नहीं थे लेकिन अब जो फल आ रहे हैं उनका आकार भी बड़ा है और रंग भी चटख है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications