बिगड़ैल युवाओं ने ट्रक से कार भिड़ाई
इस मामले में पुलिस के हस्तक्षेप करने पर युवा उनसे उलझ पड़े। हद तो तब हो गई जब वे एक टेलीविजन कैमरा टीम के लिए उन्होंने अपशब्द का प्रयोग किया।
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से बताया, "दिल्ली के एंड्रयूगंज इलाके में मलबे की सफाई कर रहे ट्रक में तेज गति की कार ने टक्कर मार दी। इसके बाद चारों युवा मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से भिड़ गए और उन्हें गालियां देने लेगे।"
पुलिस के अनुसार तीनों लड़कियां गलत लहजे में बात कर रही थीं और इस पूरे नजारे को कैमरे में कैद कर रहे कैमरा टीम पर हमला करने पर उतारू हो गईं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications