'ट्विटर' पर अब तक 20 अरब संदेश
20 अरबवें संदेश को भेजने का श्रेय गया "गगगगगगओ.लेट्स..गो" नाम के एक उपयोगकर्ता को, जिसने टोक्यो से कुछ अजीब सा संदेश भेजा। उसके संदेश का अनुवाद मुश्किल है। संदेश भेजने वाले ग्राफिक डिजाइनर ने अपने संदेश में किसी तीसरे व्यक्ति को संबोधित किया था।
वैसे तो टोक्यो से भेजा गया यह संदेश साधारण संदेश था लेकिन चंद मिनट बाद ही उसे ट्विटर की ओर से और दुनिया भर के उपयोगकर्ताओं की ओर से बधाई संदेश मिलने लगे क्योंकि समझ नहीं आने वाला उसका संदेश इस वेबसाइट पर जारी 20 अरबवां संदेश बन चुका था।
20 अरबवां संदेश भेजने वाले व्यक्ति ने 'कम्पयूटरवर्ल्ड' को बताया, "ऐसा लगा कि मैंने 20 अरबवां ट्वीट किया है। मेरे पास बधाई संदेश आने लगे हैं। मेरे लिए यह बहुत खुशी की बात है। यह लॉटरी जीतने से कम नहीं। मैंने तो समझा था कि यह मजाक है लेकिन बाद में इसकी सच्चाई का पता चला।"
ट्विटर ने दो महीने पहले 1.5 अरब संदोशों की संख्या पार की थी। पांच महीने पहले इस वेबसाइट पर एक अरबवां संदेश भेजा गया था। मध्य अप्रैल तक इस वेबसाइट के साथ 10.5 करोड़ लोग पंजीकृत हो चुके थे और हर दिन तीन लाख लोग इसके साथ जुड़ रहे हैं।
फरवरी में इस वेबसाइट पर प्रति दिन पांच करोड़ संदेश भेजे जा रहे थे। इस लिहाज से 600 संदेश एक सेकेंड में भेजे रहे थे। जापान और डेनमार्क के बीच फीफा विश्व कप-2010 के अंतर्गत खेले गए मुकाबले के दौरान इस वेबसाइट पर प्रति सेकेंट 3282 भेजे गए थे, जो रफ्तार के लिहाज से इस वेबसाइट का अब तक का एक रिकार्ड है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications