नक्सल प्रभावित इलाके से शव बरामद
पुलिस नियंत्रण कक्ष के सूत्रों ने आईएएनएस से बताया, "शव को स्थानीय लोगों ने गोरमल गांव के समीप देखा।"
शव के पास से नक्सलियों के लिखे हुए पर्चे पाए गए। जिले के पुलिस प्रमुख मनोज वर्मा ने बताया, "हमें शव मिलने की जानकारी मिली थी। पुलिस उस इलाके में पहुंच रही है।"
राज्य के तीन पश्चिमी जिलों बंकुरा, पश्चिमी मिदनापुर और पुरुलिया में नक्सलियों का खासा प्रभाव देखा जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications