ब्रिटेन: दफ्तरों में मिनी स्कर्ट पर पाबंदी

समाचार पत्र 'द डेली मेल' के अनुसार साउथेंप्टन सिटी काउंसिल के बाल सेवा विभाग के करीब 400 कर्मचारियों को एक ज्ञापन प्राप्त हुआ है, जिसमें उनसे कहा गया है कि उन्हें सम्मानजनक वेशभूषा धारण करना चाहिए और दफ्तर में पहने जाने वाली वेशभूषा पर गंभीरता पूर्वक विचार करना चाहिए।
काउंसिल के अधिकारियों ने कहा है कि मिनी-स्कर्ट पहनने वाली महिलाओं को घर वापस भेजा जा सकता है, जबकि पुरुषों को सलाह दी गई है कि वे कॉलर वाली या पोलो शर्ट और कॉटन की पतलून पहनें। साथ में बेल्ट लगाएं।
महिलाएं पतलून या ठीक-ठाक लंबाई वाली स्कर्ट पहन सकती हैं लेकिन मिनी स्कर्ट पहनने की अनुमति नहीं दी जाएगी। महिलाओं ने हालांकि इस प्रतिबंध का विरोध करने की चेतावनी दी है।












Click it and Unblock the Notifications