कश्मीर हिंसा में मरने वालों संख्या 4 हुई
कश्मीर हिंसा में मरने वालों संख्या 4 हुई
इससे पहले शुक्रवार को हिंसा में तीन व्यक्ति मारे गए थे और 50 से अधिक घायल हो गए थे। मृतकों में एक 14 वर्षीय किशोर भी शामिल है। उत्तरी कश्मीर के सोपोर कस्बे में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों की गोलीबारी में दो लोगों की उस समय मौत हो गई थी, जब उग्र भीड़ रेल पटरी उखाड़ने की कोशिश कर रही थी।
इन मौतों के बाद घाटी में 11 जून के बाद शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षा बलों की कथित गोलीबारी में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है।पट्टन में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में कई लोग लोग घायल हो गए थे। यहां भीड़ ने पट्टन पुलिस थाने पर तैनात एक पुलिसकर्मी पर हमला बोल दिया था। पुलिस कर्मी ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई, परिणामस्वरूप पास के पल्हालन गांव निवासी 14 वर्षीय आदिल शेख की मौत हो गई।
सुरक्षा कड़ी
इससे पहले श्रीनगर के लालचौक से पांच किलोमीटर दूर स्थित चनापोरा में शुक्रवार सुबह बेकाबू हुई भीड़ और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प में एक किशोर इकबाल अहमद खान गंभीर रूप से घायल हो गया। सैयद अली शाह गिलानी के नेतृत्व वाले हुर्रियत के कट्टरपंथी धड़े ने घाटी में मानवाधिकारों के कथित उल्लंघन के विरोध में जुमे की नमाज के बाद बंद का आह्वान कर रखा था।गौरतलब है कि लगभग दो महीने से कश्मीर घाटी में तनाव है। गत 11 जून से जारी हिंसा में 18 लोग मारे जा चुके हैं।













Click it and Unblock the Notifications