रहस्यमयी हालत में मिला लापता छात्रा का शव

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "नेहा शुक्रवार शाम को अपने घर से निकली थी और फिर वापस नहीं लौटी। नेहा की एक दोस्त के भाई ने उसका स्कूटर टैक्सी स्टैंड के समीप देखा और उसके परिजनों को सूचित किया। नेहा का शव उसके स्कूटर के पास ही पड़ा हुआ था। शव मिलने के बारे में परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी।"
उन्होंने बताया, "शव को देखने से लग रहा है कि किसी धारदार हथियार से उसकी हत्या की गई है तथा उसे पत्थर से भी मारा गया है। हमने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।"












Click it and Unblock the Notifications