मिड डे मील में मिला जहर

Mid day meal
इंदौर। इंदौर के कजलाना इलाके में मिड डे मील में जहर मिलाने की घटना सामने आई है। मगर वक्त रहते इस साजिश का खुलासा होने से 250 बच्चों की जिंदगी संकट में पड़ने से बच गई। आरोप है कि भोजन बनाने का ठेका हथियाने के लिए बच्चों के खाने में जहर मिलाया गया।

पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। सांवेर के कजलाना की माध्यमिक स्कूल में शुक्रवार को 250 बच्चों के लिए दिन का भोजन तैयार किया गया था।

स्कूल की प्रधानाध्यापिका के मुताबिक बच्चों को भोजन परोसने से पहले स्कूल में एक जनप्रतिनिधि सहित कुछ लोग आए थे और उन लोगों का भोजन बनाने वाली महिला पुनीबाई से कुछ विवाद हो गया।

विवाद बढ़ने पर पुनीबाई भोजन एक कमरे में बंद करके चली गई। प्रधानाचार्य के मुताबिक बाद में पुनीबाई को भोजन बांटने के लिए बुलाया गया। उसने जैसे भोजन खोला, उसकी बदबू से उसे चक्कर आ गया।

जांच दल ने मौके से कीटनाशक की एक शीशी बरामद की। पुनीबाई का आरोप है कि कुछ लोग उनसे ठेका हथियाना चाहते हैं इसलिए उन्होंने यह काम किया है। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+