पाकिस्तान में भयानक बाढ़, 672 की मौत

Pakistan
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में आई भयनक बाढ़ से मरने वालों की संख्या 672 तक पहुंच गई है। बचावकर्मी अभी भी पश्चिमोत्तर क्षेत्र में फंसे हजारों लोगों तक पहुंचने की कोशिश में लगे हैं।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक मूसलाधार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ने से हजारों गांव डूब गए हैं। बारिश की वजह से दूरसंचार सेवाएं और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है जबकि लाखों एकड़ कृषि भूमि जलमग्न हो गई है। ईधी फाउंडेशन के प्रवक्ता मुजाहिद खान ने बताया कि खबर-पखतूनख्वा प्रांत में 635 लोग मारे गए हैं जबकि चार लाख से अधिक बेघर हो गए हैं।

प्रांत के सूचना मंत्री मियां इफ्तिखार हुसैन ने कहा कि 500 से अधिक लोग मारे गए हैं। खबर-पख्तूनख्वा प्रांत में राहत एंव बचाव कार्यो के लिए सैकड़ों सैनिकों को लगाया गया है। सेना के मुताबिक सैनिकों ने 14,250 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया है जिनमें 2,800 पर्यटक हैं।

सेना के मुताबिक मोटरबोट के अलावा 17 हेलीकॉप्टरों को राहत कार्यो में लगाया गया है। हुसैन ने इस मानवीय आपदा से निपटने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से सहायता की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+