कानपुर की प्लाइवुड फैक्टरी में भीषण आग
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में शनिवार सुबह प्लाइवुड की एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई जिसमें लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस के मुताबिक जिले के झकरकट्टी इलाके में स्थित प्लाइवुड की एक फैक्टरी में आग लगी। इस फैक्टरी के निकट ही व्यवसायिक इकाइयां हैं।
जानिए सेहत का हाल
पुलिस निरीक्षक लाल सिंह वर्मा ने बताया, "आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 12 गाड़ियां लगी हुई हैं। आग पर हालांकि काबू पा लिया गया है लेकिन उसे पूरी तरह से बुझाने में अभी समय लगेगा।" वर्मा ने बताया कि लकड़ियों के संपर्क में आने के बाद आग तेजी से फैल गई लेकिन समय रहते ही आग पर नियंत्रण पा लिया गया।
अग्निशमनकर्मी आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। गौरतलब है कि आग लगने के समय केवल कुछ निजी सुरक्षाकर्मी ही मौजूद थे।













Click it and Unblock the Notifications