दिल्ली में झमाझम बारिश

मौसम विज्ञान एक अधिकारी ने बताया, "दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश हुई। घने बादल भी छाए हैं। हम शनिवार को 90 फीसदी बारिश की उम्मीद कर रहे हैं।"
न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक है। अधिकतम तापमान के 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है जो सामान्य से एक डिग्री कम है।
भारी बारिश के चलते बीआरटी कॉरिडोर, दक्षिण दिल्ली में शेख सराय से चिराग दिल्ली, उत्तरी दिल्ली में रोहिणी और पूर्वी दिल्ली में मयूर विहार फेज-तीन में भारी जाम लगा।












Click it and Unblock the Notifications