4 साल के बच्चे ने 3 साल की बच्ची को गोली मारी

पुलिस का कहना है बच्चे ने अपने पिता की महिला मित्र की तीन वर्षीय बेटी के सिर को निशाना बनाते हुए पिस्तौल चला दी थी। स्थानीय समाचार पत्र 'एडीलेड नाउ' के मुताबिक बच्ची की मां फियोना ली घटना के समय घर में ही मौजूद थी जिसे बच्ची के प्रति लापरवाही बरतने और मादक पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।
अधिकारियों ने घर के अंदर से कोकीन और गांजा भी बरामद किया। पुलिस के मुताबिक बच्चे के पिता कर्टिस व्हाइट घटना के बाद से ही फरार हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पिस्तौल ली और व्हाइट में से किसकी थी।












Click it and Unblock the Notifications