इंदौर में बच्चों के मध्यान्ह भोजन में जहर

पुलिस के अनुसार, सांवेर के कजलाना की शासकीय माध्यमिक पाठशाला में शुक्रवार को 250 बच्चों के लिए भोजन तैयार किया गया था। पाठशाला की प्रधानाध्यापिका सुनीता बधौर द्वारा थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि बच्चों को भोजन परोसने से पहले पाठशाला में एक जनप्रतिनिधि सहित कुछ लोग आए। उन लोगों का भोजन परोसने वाली महिला पुनीबाई से कुछ विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पुनीबाई भोजन एक कमरे में बंद करके चली गई।

प्रधानाचार्य के मुताबिक बाद में पुनीबाई को भोजन बांटने के लिए बुलाया गया। उसने जैसे भोजन खोला, उसकी बदबू से उसे चक्कर आ गया। फिर भोजन का वितरण रोककर पुलिस और प्रशासन को इसकी खबर दी गई।

अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच दल ने मौके से कीटनाशक की एक शीशी बरामद की। पुनीबाई का आरोप है कि कुछ लोग ठेका हथियाना चाहते हैं इसलिए उन्होंने यह काम किया है।

इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सांवेर के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) पवन जैन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

जिलाधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि जिन तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उनमें से एक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+