राष्ट्रीय पार्टी की मान्यता छिनने का असर चुनाव पर नहीं : लालू
दिल्ली से पटना लौटने के बाद लालू प्रसाद ने शुक्रवार रात पत्रकारों से कहा कि निर्वाचन आयोग ने तकनीकी कारणों से राजद की राष्ट्रीय पार्टी की मान्यता समाप्त की है। उन्होंने कहा कि झारखण्ड में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद राष्ट्रीय पार्टी की मान्यता फिर मिल जाएगी।
पत्रकारों द्वारा बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव पर इसका प्रभाव पड़ने के विषय में पूछने पर उन्होंने कहा कि राजद पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि राजद विधानसभा चुनाव लालटेन चुनाव चिह्न् पर ही लड़ेगा।
निर्वाचन आयोग ने झारखण्ड में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन करने के कारण शुक्रवार को राजद की राष्ट्रीय पार्टी की मान्यता समाप्त कर दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications