सोहराबुद्दीन मामले को गुजरात से बाहर ले जाना चाहती है सीबीआई
नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सोहराबुद्दीन शेख-कौसरबी हत्या मामले की सुनवाई को गुजरात से बाहर स्थानांतरित करने के लिए शुक्रवार को सर्वोच्च न्यायालय से अपील की।
सीबीआई ने आरोपियों को भी राज्य के बाहर यानी मुंबई स्थानांतरित करने की अदालत से अपील की।
सीबीआई ने सर्वोच्च न्यायालय की रजिस्ट्री को अपनी रिपोर्ट सौंपी और उसकी याचिका पर संभवत: अगले सप्ताह सुनवाई होगी।
ज्ञात हो कि सर्वोच्च न्यायालय ने ही इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी है।
सीबीआई तुलसीराम प्रजापति के मामले की जांच करने की अनुमति भी अदालत से मांग सकती है। प्रजापति सोहराबुद्दीन का सहयोगी था। उसे भी एक कथित फर्जी मुठभेड़ में मार गिराया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications