किम जोंग 2 की जीवनी म्यांमार में जब्त
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार दुनिया के भर के नेताओं की जीवनियों का अनुवाद करने वाले म्यांमार के नामी लेखक हेइन लट (62 वर्ष) ने कहा, "उत्तर कोरियाई अधिकारी इस महीने के आरंभ में मेरे कार्यालय आए और किताब को सौंपने को कहा।"
म्यांमार प्रेस जांच और रजिस्टर विभाग की अनुमति से इस किताब को हाल ही में यंगून से प्रकाशित किया गया था।
उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री पक यूई चुन के इस सप्ताह होने वाले म्यांमार दौरे के पहले किताब जब्त करने की कार्रवाई की गई।
हेइन ने बताया, "मुझे दुकानों पर उपलब्ध किताबों को वापस मंगाने को कहा गया। परंतु मैंने कहा कि दुकानों से किताबों को वापस लाना असंभव है। अंत में मैंने अपने पास रखीं 310 किताबें वापस कर दीं।"
हेइन ने कहा कि वह किसी समस्या में उलझना नहीं चाहते थे इसलिए किताबों को वापस कर दिया। इसके बदले में कोई हर्जाना नहीं दिया गया।
उन्होंने कहा कि यह उनके देश में प्रकाशित किताब के तथ्यों के अनुवाद पर आधारित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications