अर्थव्यवस्था में धीमे सुधार का जिम्मेदार ईयू : अमेरिका
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अमेरिकी सरकार के आंकड़ों में शुक्रवार को दिखाया गया कि वर्ष 2010 की दूसरी तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर पहली तिमाही के 3.7 प्रतिशत से गिरकर 2.4 प्रतिशत रह गई।
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता रॉबर्ट गिब्स ने इसके लिए ग्रीस और यूरोप के कर्ज संकट को जिम्मेदार ठहराते हुए संवाददाताओं से कहा, "इसमें कोई संदेह नहीं कि हमें झटकों का सामना करना पड़ा है। यूरोप, ग्रीस में जो कुछ हुआ वह इसका एक हिस्सा है।"
अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए यूरोपीय संघ के नेताओं के साथ गिब्स लंबे समय से विवाद में उलझे हैं।
उन्होंने कहा, "अमेरिका ने वित्तीय व्यवस्था को स्थिर करने के लिए कुछ कड़े फैसले लिए हैं और अर्थव्यस्था में कुछ सुधार हुआ है। स्पष्ट रूप से यूरोप ने ऐसा नहीं किया और निश्चित तौर पर हमारी और दुनिया की आर्थिक वृद्धि को प्रभावित किया।"
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा पर रोजगार के साधन बढ़ाने और अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए सार्वजनिक खर्चो को बढ़ाने का दबाव है। परंतु यूरोप के कर्ज संकट ने सरकारों को व्यय घटाने पर बाध्य कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications