सादिक जमाल फर्जी मुठभेड़ मामले की अंतिम सुनवाई शुरू
न्यायाधीश अकील कुरैशी ने इस मामले की अगली सुनवाई 6 अगस्त निर्धारित की।
जमाल की मौत नरोदा इलाके में 13 जनवरी 2003 में कथित फर्जी मुठभेड़ में हुई थी। पुलिस की अपराध शाखा ने जमाल को गोली मार दी थी। पुलिस का कहना है कि पहले जमाल ने गोली चलाई थी। इस मामले में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ था। जमाल के सिर में तीन और सीने पर चाल गोली लगी थी।
पुलिस का कहना है कि जमाल ने भारतीय जनता पार्टी के नेता लालकृष्ण आडवाणी, नरेंद्र मोदी और प्रवीण तोगड़िया की हत्या की साजिश रची थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications