इजरायली हवाई हमले में हमास नेता की मौत (लीड-1)
गाजा, 31 जुलाई (आईएएनएस)। इजरायली लड़ाकू विमानों द्वारा गाजा पट्टी में तीन ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए हमले में हमास के एक प्रमुख सदस्य की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। यह हवाई हमला शुक्रवार की देर रात किया गया।
समाचार एजेंसी डीपीए ने चिकित्सकों के हवाले से बताया कि हमास सुरक्षा बलों के प्रशिक्षण परिसर पर किए गए हमले में आठ फिलीस्तीनी घायल हुए हैं।
हमास सुरक्षा बलों के सूत्रों के मुताबिक इजरायल के लड़ाकू विमानों ने गाजा पट्टी के पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में भी दो और हमले किए। इजरायली बलों द्वारा इस महीने किया गया यह सबसे बड़ा हमला है।
उन्होंने बताया कि पूर्वी गाजा पट्टी के एक खाली इलाकों को विमानों का निशाना बनाया गया। गाजा पट्टी और मिस्र के बीच सीमावर्ती क्षेत्र में सुरंग के जरिये मादक पदार्थो की तस्करी की जाती है।
दूसरी घटना में इजरायली सेना ने शनिवार को ईरेज की दक्षिणी सीमा के पार तीन फिलीस्तीनियों के खिलाफ खुले में फायरिंग की। फिलीस्तीन से मिली सूचना के अनुसार वे गाजा और मिस्र को विभाजित करने वाली घेराबंदी के निकट धातुओं के कबाड़ की रखवाली कर रहे थे। फायरिंग में तीनों घायल हो गए।
इजरायली सेना ने कहा कि दक्षिण तटीय इजरायली शहर अश्केलोन में गाजा पट्टी की ओर से रूस में बना ग्राद राकेट दागे जाने की प्रतिक्रया स्वरूप ये हवाई हमले किए गए।
इजरायली सेना ने यह भी कहा कि गाजा में मौजूद 'आतंकी ढांचे' निशाने पर थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications