रामलीलाओं की समस्याएं दूर करे सरकार : विहिप
विहिप के प्रांत महामंत्री सत्येन्द्र मोहन ने कहा कि रामलीला मंचन व दशहरा के पवित्र त्योहार के दौरान आयोजित किए जाने वाले मेले, सवारियां व शोभा यात्राएं सदा से ही हमारी संस्कृति का हिस्सा बन धार्मिक आयोजन का अभिन्न अंग रही हैं। ऐसे में इन पर किसी प्रकार का प्रतिबंध हिंदू समाज कभी स्वीकार नहीं करेगा।
इंद्रप्रस्थ विहिप के मीडिया प्रमुख विनोद बंसल ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद की प्रांत कार्यकारिणी की शनिवार को झंडेवाला स्थित कार्यालय में हुई एक विशेष बैठक में कई प्रस्ताव पास किए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications