तृणमूल संप्रग सरकार को नहीं गिराएगी : ममता

कोलकाता, 31 जुलाई (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और रेल मंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार को नहीं गिराएगी।

बनर्जी ने यहां संवाददाताओं को बताया, "हम चाहेंगे कि सरकार कुछ हद तक कीमतों को घटाने पर विचार करे। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की तरह हम सरकार को नहीं गिराना चाहेंगे। केंद्र सरकार को हमारा पूर्ण समर्थन है।"

ज्ञात हो कि तृणमूल कांग्रेस के पास 19 सांसद हैं।

माकपा के उस आरोप के बारे में पूछे जाने पर जिसमें उसने कहा है कि तृणमूल कांग्रेस महंगाई के मुद्दे पर मौन है, बनर्जी ने कहा कि चूंकि तृणमूल गठबंधन का हिस्सा है, इसलिए उसने पेट्रोलियम पदार्थो की मूल्य वृद्धि पर उस नियम के तहत चर्चा कराने की मांग की है, जिसके तहत मतदान की व्यवस्था न हो।

माकपा पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए बनर्जी ने कहा कि जहां एक ओर माकपा अन्य विपक्षी पार्टियों के साथ महंगाई के मुद्दे पर संसद को चलने नहीं दे रही है, वहीं दूसरी ओर वह पश्चिम बंगाल में विद्युत दरों को बढ़ा रही है।

विद्युत दरों में की गई बढ़ोतरी को तत्काल वापस लेने की मांग करते हुए बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी इस मुद्दे पर साथ ही महंगाई के मुद्दे पर राज्य के सभी पुलिस थानों के बाहर रविवार से अपराह्न् तीन बजे से पांच बजे के बीच प्रदर्शन शुरू करेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+