सरकार ने गिलानी को रिहा किया
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि गिलानी को बता दिया गया है कि उन्हें रिहा कर दिया गया है। पिछले सप्ताह तबियत बिगड़ने के बाद गिलानी को सौरा स्थित शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एसकेआईएमएस) में भर्ती कराया गया था। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।
गिलानी ने हालांकि रिहाई के आदेश के बाद अस्पताल से बाहर जाने से इंकार कर दिया। गिलानी के करीबी सूत्रों ने कहा कि वह चाहते हैं कि गिरफ्तार किए गए सभी युवकों और अलगाववादी नेताओं को रिहा किया जाए।
गिलानी को पिछले महीने जन सुरक्षा कानून (पीएसए) के तहत गिरफ्तार किया गया था और उनके स्वास्थ्य में गिरावट को देखते हुए शहर के उच्च सुरक्षा वाले चश्मा शाही इलाके में एक पर्यटक हट में रखा गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications