ठाणे में सड़क दुर्घटना, 3 मरे
ठाणे, 31 जुलाई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में ठाणे जिले के बाहरी इलाके में शनिवार तड़के एक यात्री बस के सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराने से 12 वर्षीय बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में सात लोग घायल भी हो गए।
कासा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी रविंद्र खरडे ने बताया कि यह हादसा शनिवार सुबह 5.30 बजे राजस्थान-अहमदाबाद राजमार्ग पर हुआ। बस राजस्थान से मुंबई आ रही थी।
खरडे ने बताया कि पीड़ितों की पहचान बस चालक जालाराम बी. दुधी (45), भागीरथ पी. रामजिसयाग और नंदलाल डी. चौहान (12) के रूप में की गई है।
इस हादसे में घायल हुए सात यात्रियों को वापी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुघर्टना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्राथमिक जांच के मुताबिक संभवत: सुबह में कम दृश्यता की वजह से यह हादसा हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications