दिल्ली में मूसलाधार बारिश, यातायात प्रभावित
नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली में शनिवार सुबह भारी बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली है लेकिन कई हिस्सों में जाम लगने से लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ी।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश हुई। घने बादल भी छाए हैं। हम शनिवार को 90 फीसदी बारिश की उम्मीद कर रहे हैं।"
न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक है। अधिकतम तापमान के 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है जो सामान्य से एक डिग्री कम है।
भारी बारिश के चलते बीआरटी कॉरिडोर, दक्षिण दिल्ली में शेख सराय से चिराग दिल्ली, उत्तरी दिल्ली में रोहिणी और पूर्वी दिल्ली में मयूर विहार फेज-तीन में भारी जाम लगा।
शुक्रवार को दिल्ली में 13.2 मिलीमीटर बारिश हुई। इस मौसम में राजधानी में अब तक कुल 242.2 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications