चौहान ने उपराष्ट्रपति से मुलाकात की
चौहान ने उपराष्ट्रपति अंसारी को अवगत कराया कि राज्य में प्रशासन के सुचारू संचालन के संबंध में सुझाव देने के लिये 'आइडियाज फार सीएम' वेबसाइट प्रारम्भ की गई है जिसमें सुशासन के लिए सुझाव देने के लिये आग्रह किया गया।
इस वेबसाइट में बड़ी संख्या में देश और विदेश के लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रशासन संचालन के लिये 3000 से अधिक सुझाव दिए। भारत सरकार ने भी इस वेबसाइट को वेब रत्न पुरस्कार दिया है। जिन्होंने सुशासन के लिये बहुत अच्छे सुझाव दिये हैं उन्हें उपराष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उपराष्ट्रपति ने माह सितम्बर में भोपाल जाने की स्वीकृति प्रदान की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications