भाजपा नेताओं को सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है : शाही

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शाही पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक हुकुम सिंह की पत्नी रेवती सिंह की हत्या किए जाने की वारदात के बाद शनिवार को हुकुम सिंह के साथ मुजफ्फरनगर पहुंचे थे।

उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में भाजपा नेता की पत्नी की हत्या पर अफसोस जताते हुए कहा कि इस घटना की गइराई में जाने के स्थान पर उत्तर प्रदेश के एडीजी बृजलाल जल्दीबाजी में गलत बयान देकर इस घटना का गलत खुलासा करना चाहते हैं। ऐसा लगता है कि पुलिस अधिकारी सरकारी दबाब में हैं।

पुलिस की यह दृष्टि निंदनीय हैं। इससे पूर्व भी मौजूदा सरकार के शासन में कई घटनाएं हो चुकी हैं। प्रदेश में पूर्व विधायक की हत्या हुई, बसपा सरकार के कैबिनेट मंत्री पर इलाहाबाद में जानलेवा हमला हुआ। इस तरह की घटनाएं पूरे उत्तरप्रदेश में हो रही हैं। आम आमी पर हो रहे अत्याचार की कोई सुनवाई नहीं है।

उत्तर प्रदेश सरकार जनता के जान-माल की सुरक्षा करने में विफल रही है। कई बार भारतीय जनता पार्टी सुरक्षा का मामला उठा चुकी है। पार्टी के नेताओं को मौजूदा हालात में जान का खतरा बना हुआ, लेकिन उन्हें सुरक्षा नहीं दी जा रही है। उन्होंने घटना के शीघ्र सही खुलासे की मांग कर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+