शाही रेलगाड़ी में जुड़ी 'स्पा' की सुविधा
'पैलेस ऑन व्हील्स' में यात्रा करने वाले पर्यटको को पांच सितारा होटल्स जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दृष्टि से उसे नये रंग रूप में सजाने संवारने के लिए शाही रेलगाड़ी के पर्दे, आगन्तुक लाज, महाराजा-महारानी डाईनिगं लाज, टॉयलेट्स टाईल्स आदि को नई साज -सज्जा में संवारा सजाया गया है।
'पैलेस ऑन व्हील्स' चार अगस्त को शाम साढे छह बजे नई दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से इस वर्ष के पर्यटन सत्र के अपने पहले व्यावसायिक सफर के लिए प्रस्थान करेगी। पूर्व में यह रेलगाड़ी हर सितम्बर माह के प्रथम बुधवार को अपनी यात्रा प्रारम्भ करती थी, लेकिन गत वर्ष से इसे अगस्त माह से चलाया जा रहा है। इस क्रम में इस वर्ष दूसरी बार पैलेस ऑन व्हील्स अगस्त माह से अपनी यात्रा प्रारम्भ करेगी।
इस साल शाही रेलगाड़ी के पहले सफर में करीब 40 यात्री जाएंगे और पूरे अगस्त माह में करीब 200 यात्रियों के इसमें यात्रा करने की आशा है, जबकि पिछले वर्ष पूरे अगस्त माह में 56 यात्रियों ने इसमें यात्रा की थी। इस प्रकार इस बार अगस्त माह में पिछले वर्ष की तुलना में तीन गुणा से अधिक यात्री इसमें सफर करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications