हिमाचल के मुख्य सचिव होंगे राजवंत संधू
शिमला, 31 जुलाई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में राजवंत संधू निवर्तमान मुख्य सचिव आशा स्वरूप की जगह लेंगे। स्वरूप शनिवार को सेवानिवृत्त हो गईं।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया, "राजवंत संधू प्रदेश के मुख्य सचिव के तौर पर शनिवार को कार्यभार संभालेंगे।"
भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1975 बैच के अधिकारी संधू जो पहले केंद्रीय सेवा में प्रतिनियुक्त थे, इस माह प्रदेश की सेवा में लौट आए।
आशा स्वरूप 37 वर्षो बाद सेवानिवृत्त हुई हैं। उन्होंने प्रदेश में केंद्र सरकार की ग्रामीण रोजगार योजना एवं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत वर्षाजल संचय ढांचे को प्रोत्साहन दिया है।
स्वरूप ने संवाददाताओं से कहा, "दो वर्ष पहले जब मैंने मुख्य सचिव का दायित्व ग्रहण किया, मनरेगा के तहत वर्षाजल संचय योजना पर सिर्फ 10 प्रतिशत राशि खर्च की गई थी। अब इस योजना पर कुल राशि का 50 प्रतिशत खर्च किया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications