हिमाचल में वर्ष के अंत तक निपटा लिए जाएंगे विचाराधीन मामले
शिमला, 31 जुलाई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश कुरियन जोसेफ ने शनिवार को घोषणा की कि प्रदेश के विभिन्न जेलों में दायर सभी विचाराधीन मामले वर्ष के अंत तक निपटा लिए जाएंगे।
शिमला से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मंडी शहर के न्यायिक अधिकारियों एवं वकीलों को संबोधित करते हुए जोसेफ ने कहा, "विभिन्न जेलों में दायर सभी विचाराधीन मामले दिसंबर तक निपटा लिए जाएंगे।"
उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में 50,000 मामले उच्च न्यायालय में लंबित हैं, जिन्हें निपटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
जोसेफ ने कहा कि विचाराधीन मामलों में फंसे लोगों और उनके परिवारों को मुफ्त कानूनी मदद मुहैया कराने के लिए प्रदेश के सभी जेलों में कानूनी सहायता शिविर लगाए जाएंगे।
उन्होंने कहा, "विचाराधीन मामलों के तेजी से निपटारे के लिए प्रत्येक वकील सप्ताह में एक बार जेल का दौरा करेंगे और उन लोगों के संताप को कम करेंगे जो सुनवाई के बिना जेल में रहने को विवश हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications