हत्या सहित 30 मामलों में संलिप्त व्यक्ति गिरफ्तार
नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में हत्या, डकैती, जबरन वसूली एवं कार चोरी जैसी 30 से अधिक वारदातों में कथित तौर पर संलिप्त व्यक्ति को सराय काले खां बस स्टैंड के नजदीक गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि गुप्त जानकारी मिलने पर 27 वर्षीय रवि कुमार को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "हमने उससे तीन जिंदा कारतूस सहित एक देसी रिवाल्वर बरामद किया।"
अधिकारी ने कहा, "पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि एनसीआर में वारदातों को अंजाम देने के बाद उसका गिरोह नेपाल में जाकर छिप जाया करता था। रवि एक डकैती की साजिश के तहत जानकारी जुटाने दिल्ली आया था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications