कश्मीर में हिंसा, मरने वालों की संख्या 4 हुई

श्रीनगर, 31 जुलाई (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हुए संघर्ष में घायल एक और युवक की मौत हो गई है। इसके साथ ही यहां शुक्रवार को भड़की हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया, "23 साल का नजीर अहमद मीर शुक्रवार को उत्तरी कश्मीर के पट्टन में गंभीर रूप से घायल हो गया था। शुक्रवार देर रात उसने दम तोड़ दिया "

इससे पहले शुक्रवार को हिंसा में तीन व्यक्ति मारे गए थे और 50 से अधिक घायल हो गए थे। मृतकों में एक 14 वर्षीय किशोर भी शामिल है। उत्तरी कश्मीर के सोपोर कस्बे में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों की गोलीबारी में दो लोगों की उस समय मौत हो गई थी, जब उग्र भीड़ रेल पटरी उखाड़ने की कोशिश कर रही थी।

इन मौतों के बाद घाटी में 11 जून के बाद शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षा बलों की कथित गोलीबारी में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है।

पट्टन में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में कई लोग लोग घायल हो गए थे। यहां भीड़ ने पट्टन पुलिस थाने पर तैनात एक पुलिसकर्मी पर हमला बोल दिया था। पुलिस कर्मी ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई, परिणामस्वरूप पास के पल्हालन गांव निवासी 14 वर्षीय आदिल शेख की मौत हो गई।

इससे पहले श्रीनगर के लालचौक से पांच किलोमीटर दूर स्थित चनापोरा में शुक्रवार सुबह बेकाबू हुई भीड़ और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प में एक किशोर इकबाल अहमद खान गंभीर रूप से घायल हो गया।

सैयद अली शाह गिलानी के नेतृत्व वाले हुर्रियत के कट्टरपंथी धड़े ने घाटी में मानवाधिकारों के कथित उल्लंघन के विरोध में जुमे की नमाज के बाद बंद का आह्वान कर रखा था।

गौरतलब है कि लगभग दो महीने से कश्मीर घाटी में तनाव है। गत 11 जून से जारी हिंसा में 18 लोग मारे जा चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+