चीन ने ईरान पर नए प्रतिबंधों का विरोध किया
बीजिंग, 31 जुलाई (आईएएनएस)। चीन ने यूरोपीय संघ की ओर से विवादास्पद परमाणु कार्यक्रम के मद्देनजर ईरान पर लगाए गए नए प्रतिबंधों का विरोध किया है।
स्थानीय समाचार पत्र 'चाइना डेली' के अनुसार चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता जियांग यू ने शुक्रवार को कहा, "हम आशा करते हैं कि इस मुद्दे पर संबंधित पक्ष कूटनीति उपायों की पहल करेंगे।"
प्रवक्ता ने कहा कि चीन का हमेशा यह मानना रहा है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम का मसला बातचीत से सुलझाया जाना चाहिए।
गौरतलब है कि सोमवार को यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों ने ईरान पर और कड़े प्रतिबंध लगाने की मंजूरी दे दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications