लास एंजेलिस के जंगलों में आग लगी
लास एंजेलिस, 31 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी शहर लास एंजेलिस के निकट जंगलों में लगी भीषण आग पर काबू पाने के लिए सैकड़ों कर्मचारी लगे हुए हैं। अब तक इस आग में 3,200 हेक्टेयर की वन संपदा नष्ट हो चुकी है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक लास एंजेलिस के काउंटी अग्निशमन विभाग (एलएसीएफडी) ने शुक्रवार को बतया कि यह आग गुरुवार को लगी जिसमें एक इमारत, दो गराज, घास का एक खलिहान और एक घर भी नष्ट हो गया।
विभाग के मुताबिक आग पर काबू पाने के लिए लगभग 750 कर्मियों को लगाया गया है। आग लगने से आसपास का तापमान बढ़ गया है जिससे अग्निशमनकर्मियों को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
एलएसीएफडी के उप प्रमुख ने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच चल रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications