गाजा में इजरायल की बमबारी, 9 घायल
गाजा, 31 जुलाई (आईएएनएस)। इजरायली लड़ाकू विमानों द्वारा शुक्रवार को गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों को निशाना बनाकर की गई बमबारी में नौ फिलीस्तीनी घायल हो गए।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट की आवाज गाजा शहर में सुनी गईं। बमबारी हमास लड़ाकों एक प्रशिक्षण शिविर को निशाना बनाकर की गई थी।
चिकित्सकों ने बताया कि कम से कम नौ लोग घायल हुए हैं। इनमें ज्यादातर पुलिसकर्मी हैं। इन्हें शहर के मुख्य अस्पताल शिफा में भर्ती कराया गया है।
हमास का कहना है कि इजरायल के लड़ाकू विमानों ने गाजा पट्टी के पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में भी बमबारी की। इन जगहों पर किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications