राहत फतेह अली खान के खिलाफ शिकायत दर्ज
गुड़गांव पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "संगीत कार्यक्रम यहां के सेक्टर 29 में आयोजित होना था और टिकट भी बिक चुके थे। आयोजकों को शुक्रवार को पता चला कि वीजा न मिल पाने की वजह से खान कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे। आयोजकों ने गायक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।"
अधिकारी ने कहा, "हम शिकायत पर विचार कर रहे हैं और देखते हैं इस मामले में कैसे कार्रवाई हो सकती है।"
पुलिस ने बताया कि शिकायत में गायक के प्रबंधक का भी नाम शामिल है।
आयोजकों में से एक ने बताया, "कार्यक्रम आयोजित न होने की वजह से हमें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। हमने 3,000 टिकटें बेची थीं।"
टिकट की कीमत 2,000 से लेकर 1,000 तक रखी गई थी। आयोजकों ने दर्शकों व श्रोताओं के रुपये लौटाने का फैसला किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications