झारखण्ड में 40 किलोग्राम बारूदी सुरंग बरामद
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "राज्य पुलिस और नक्सलियों से मुकाबले के लिए बनाया गया जगुआर बल गश्ती पर थे और उन्होंने गंगाघाट रेलवे स्टेशन के समीप कुछ तार देखे। छानबीन करने पर पाया गया कि यह बारूदी सुरंग है। बम निरोधी दस्ते ने तत्काल इसे निष्क्रिय किया।"
गंगाघाट रेलवे स्टेशन रांची से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
गौरतलब है कि शुक्रवार को भी पुलिस ने इसी रास्ते पर 35 किलोग्राम बारूदी सुरंग बरामद किए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications