पाकिस्तान में बाढ़ ने ली 837 की जान (लीड-1)

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक मूसलाधार बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ने से हजारों गांव डूब गए हैं। बारिश की वजह से दूरसंचार सेवाएं और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है जबकि लाखों एकड़ कृषि भूमि जलमग्न हो गई है।

प्रांत के सूचना मंत्री मियां इफ्तिखार हुसैन ने राजधानी पेशावर में कहा कि 800 से अधिक लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।

प्रांत के विकास प्रबंधन प्राधिकरण की सूचना के मुताबिक खबर-पखतूनख्वा में 100 से अधिक लोग लापता हैं। प्रांत के बुरी तरह प्रभावित इलाकों से 400,000 लोग अन्य जगहों पर शरण लेने को विवश हुए हैं।

ईधी फाउंडेशन के प्रवक्ता मुजाहिद खान ने बताया कि खबर-पखतूनख्वा प्रांत में 635 लोग मारे गए हैं जबकि चार लाख से अधिक बेघर हो गए हैं।

खबर-पख्तूनख्वा प्रांत में राहत एवं बचाव कार्यो के लिए सैकड़ों सैनिकों को लगाया गया है। सेना के मुताबिक सैनिकों ने 14,250 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया है जिनमें 2,800 पर्यटक हैं।

सेना के मुताबिक मोटरबोट के अलावा 17 हेलीकॉप्टरों को राहत कार्यो में लगाया गया है। हुसैन ने इस मानवीय आपदा से निपटने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से सहायता की अपील की है।

पाकिस्तान के मौसम विभाग ने इस वर्ष सामान्य मानसून अवधि में 10 प्रतिशत से अधिक बारिश की संभावना जताई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+