देश का नंबर वन ऑटो पोर्टल बना 'कारदेखो डॉट कॉम'
नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। ऑटोमोबाल्स क्षेत्र की तमाम गतिविधियों की जानकारियों से लैस 'कारदेखो डॉट कॉम' देश का नंबर एक ऑटोमोबाल्स पोर्टल बन गया है। जून महीने में इस पोर्टल को 7,45,000 लोगों ने देखा।
वेबसाइट की रेटिंग करने वाली संस्था, कॉस्मोकेयर ने इस पोर्टल को नंबर वन का ताज सौंपा है। व्यवसायी द्वय, अमित और अनुराग ने वर्ष 2008 में इस पोर्टल की शुरुआत की थी। दो साल में ही यह पोर्टल अपने प्रतिद्वंदी पोर्टलों- 'कारवाला', 'गाड़ी' और 'टीम-बीएचपी' - को पीछे छोड़ते हुए नंबर वन बन गया है। कॉस्मोकेयर के मुताबिक जून महीने में यह पोर्टल 6,50,000 दर्शक संख्या के साथ नंबर दो की स्थिति में था।
पोर्टल के संस्थापक अमित ने कहा, "इस पोर्टल को शुरू करने का हमारा उद्देश्य लोगों को कारों और कार बाजार के संबंध में संपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराना है। यह पूरी तरह से उपयोगकर्ताओं के अनुकूल वेबसाइट है और हम गुणवत्तापूर्ण जानकारियां उपलब्ध करा रहे हैं।"
पोर्टल की उत्पाद प्रमुख, चारू ने कहा, "कार लांचिंग, कीमत, कार के फीचर्स और ऑटोमोबाइल उद्योग से जुड़ी विविध जानकारियां हम विश्वसनीय स्रोत्रों के आधार पर अपने पाठकों को उपलब्ध कराते हैं।"
कॉस्मोकेयर की रेटिंग में टीम बीएचपी के दर्शकों की संख्या जून महीने में 5,93,000 और गाड़ी के दर्शकों की संख्या 5,82,000 रही।
अमित कहते हैं कि जब हमने इस पोर्टल के नाम के बारे में विचार किया तो कार देखो नाम अचानक की सबके दिमाग में आया और हमने इस नाम से ही डोमेन रजिस्टर कराने का फैसला किया। इस नाम की खासियत यही है कि यह एक बार सुनने के बाद सभी को याद रह जाता है। इस पोर्टल की खूबियों की वजह से और गुणवत्तापूर्ण जानकारियों के कारण आज यह पोर्टल युवाओं की पसंदीदा बेवसाइट बन गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications